जयपुर के ओपी राजपुरोहित बने श्री जगन्नाथ दर्शन ट्रस्ट के राजस्थान अध्यक्ष

0
17
जयपुर के ओपी राजपुरोहित बने श्री जगन्नाथ दर्शन ट्रस्ट के राजस्थान अध्यक्ष
जयपुर के ओपी राजपुरोहित बने श्री जगन्नाथ दर्शन ट्रस्ट के राजस्थान अध्यक्ष

जयपुर: ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट ने जयपुर निवासी ओपी राजपुरोहित को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ओपी राजपुरोहित दूरदर्शन में अधिकारी रह चुके हैं और लंबे समय से समाजसेवा एवं आध्यात्मिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी यह नियुक्ति श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी के मुख्य दैतापति पुजारी भवानी प्रसाद दास मोहापात्रा द्वारा की गई है।

भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति सेवा और समर्पण को मिला सम्मान

ओपी राजपुरोहित को यह जिम्मेदारी उनकी भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति निष्ठानिःस्वार्थ सेवा और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए दी गई है। अध्यक्ष के रूप में वे राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों में श्री जगन्नाथ जी की आध्यात्मिक परंपराओं, शिक्षाओं और सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

 ओपी राजपुरोहित
जयपुर के ओपी राजपुरोहित बने श्री जगन्नाथ दर्शन ट्रस्ट के राजस्थान अध्यक्ष

“सेवा भावना के प्रतीक हैं राजपुरोहित”: मुख्य पुजारी

ट्रस्ट के मुख्य पुजारी भवानी प्रसाद दास ने कहा, “राजपुरोहित जी की सेवा भावना और भक्ति उन्हें इस पवित्र कार्य के लिए पूर्णत: उपयुक्त बनाती है। हमें विश्वास है कि वे भगवान श्री जगन्नाथ की शिक्षाओं को राजस्थान में नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे।”

ओपी राजपुरोहित की यह नियुक्ति 10 जून 2025 से प्रभावी मानी गई है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here