राजस्थान में मुख्यमंत्री का फैसला हो चुका है| पार्टी आलाकमान ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान के नए सीएम की जिम्मेदारी दी है| ऐसे में अब इसी के साथ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद, राजस्थान में भी सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है| गौरतलब है कि, राज्य में मुख्यमंत्री पद की रेस में तमाम दिग्गज नाम शुमार थे, जिसपर फैसला करने के लिए बीजेपी ने तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था| 3 दिसंबर को राजस्थान के परिणाम घोषित होने के साथ ही, तमाम विधायकों की सिलसिलेवार बैठक शुरू हो गई थी, ऐसे में अब पार्टी आलाकमान के इस फैसले से हर कोई हैरान है|
जीवन परिचय नामः- भजनलाल शर्मा उम्रः- 55 वर्ष पिता का नामः श्री किसन स्वरूप शर्मा व्यवसायः- कृषि एवं खनिज सप्लाई (निजी व्यवसाय) योग्यताः- एम.ए. राजनीति विज्ञान राजनीति में पिछले 35 वर्षों से सक्रिय है। गांव अटारी तह. नदबई में अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पूर्ण कर माध्यमिक शिक्षा के लिए नदबई आया तभी से सौभाग्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सम्पर्क में आ गया।
नदबई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई का सक्रिय कार्यकर्ता रहते हुए- > इकाई अध्यक्ष नदबई > इकाई प्रमुख नदबई > सहजिला सयोजक भरतपुर ➤ कालेज इकाई प्रमुख भरतपुर > सहजिला प्रमुख भरतपुर दयित्वो का निर्वहन करते हुऐ एबीवीपी के 1990 में कश्मीर मार्च में सक्रिय सहभाग रहा तथा लगभग 100 कार्यकर्ताओ के साथ ऊधमपुर तक मार्च कर गिरफ्तारी दी। 1992 में श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में जेल गया। संगठन की योजना से 1991-92 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिली।
जिसे उत्तोरोत्तर सक्रियता के कारण संगठन के माननीय कार्यकर्ताओ ने निरन्तर प्रोत्साहन दिया परिणामतः संगठन में दयित्व बढ़ते गए। 27 वर्ष की उम्र में सरपंच बना तथा एक बार पंचायत समिति सदस्य रहा। > सरपंच (सन् 2000-2005) ग्राम पंचायत अटारी > पंचायत समिति सदस्य (सन् 2010-2015) पंचायत समिति अटारी बछामदी > मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई > जिला मंत्री भाजयुमो > जिला महामंत्री भाजयुमो > जिलाध्यक्ष भाजयुमो (तीन बार) > जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला भरतपुर > जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला भरतपुर > जिलाध्यक्ष (सन् 2009-2014) भारतीय जनता पार्टी भरतपुर > प्रदेश उपाध्यक्ष (सन् 2014-2016) भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान > प्रदेश महामंत्री (सन् 2016 से अब तक) भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान
गौरतलब है कि, राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा चुनाव में अपने सामने उतरे, कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को तकरीबन 48081 वोटों से मात देकर कामयाबी हासिल की है| मिली सूचना के अनुसार, वे संघ और संगठन दोनों का करीबी माने जाते हैं|
खबर है कि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, लिहाजा अब देखना होगा कि भाजपा आलाकमान के इस फैसले पर प्रदेश में पक्ष-विपक्ष की राजनीति क्या नया मोड़ लेती है|