राजस्थान के दिग्गज कांग्रेसी नेता को आया ब्रेन हेमरेज अटैक, CM गहलोत अस्पताल पहुंचे

0
32
Ashok Gehlot Rameshwar Dudi दिग्गज कांग्रेसी नेता रामेश्वर डूडी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे सीएम गहलोत
Ashok Gehlot Rameshwar Dudi दिग्गज कांग्रेसी नेता रामेश्वर डूडी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे सीएम गहलोत

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने जांच के बाद डूडी के ब्रेन हेमरेज बताया है।सूचना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी डूडी की कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। डूडी को प्रदेश के सबसे हाॅस्पिल एसएमएस में भर्ती कराया गया है।  2013 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी की रविवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें मानसरोवर स्थित मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल लाया गया। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वरिष्ठ डॉक्टरो की टीम के साथ पहुंचे। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ अचल शर्मा और न्यूरोसर्जन रश्मि कटारिया ने वहां पहुंचकर अस्पताल के डॉक्टरों के साथ ट्रीटमेंट शुरू किया।

रामेश्वर डूडी की हेल्थ से जुड़ा अपडेट

रामेश्वर डूडी का एसएमएस के न्यूरो सर्जरी में ओटी में आॅपरेशन चल रहा है। अस्पताल अधीक्षाक डाॅ. अचल शर्मा के निर्देशन में टीम कर रही है आॅपरेशन। डाक्टरों के अनुसार हेमरेज के बाद मिड लाइन से 17 एमएम ब्रेन शिफ्टिंग हो गया है। ऐसे हालात में एक बारगी ब्रेन काम करना बंद देता है। डाॅक्टरों ने जीवन बचाने के लिए तुंरत आॅपरेशन करना शुरू किया। हालांकि, इस आॅपरेशन में चिकित्सकों के लिए ब्लीडिंग रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि रामेश्वर डूडी की खून को पतला  करने की दवा चल रही है। 

फिलहाल वो वेंटिलेटर पर 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामेश्वर डूडी की हालत गंभीर बताते हुए कहा कि फिलहाल वो वेंटिलेटर पर है और उन्हें एसएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। चिकित्सकों की उच्च स्तरीय टीम उनका ऑपरेशन करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद इस तरह की बीमारियां बढ़ी है। पोस्ट कोविड में हार्ट, लंग, ब्रेन, किडनी पर इफेक्ट देखने को मिला है। किसी की खेलते वक्त मौत हो रही है, किसी की डांस करते वक्त मौत हो रही है। कोविड के बाद से स्थिति बहुत नाजुक है। लोगों को खुद को अवेयर होने की जरूरत है। डूडी की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर बीकानेर से उनके समर्थक भी जयपुर के लिए रवाना हुए। जबकि नोखा में डूडी के समर्थकों की ओर से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की जा रही है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं डूडी

रामेश्वर डूडी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में रहे हैं। वो साल 2013 से लेकर 2018 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली। अभी वो राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलमेंट बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सीएम गहलोत अस्पताल पहुंचे। उनके निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर डूडी को SMS अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here