देशभर में 13 राज्यपाल हुए नियुक्त, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया बने असम के राज्यपाल

0
41

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ विधायक गुलाबचंद कटारिया को आज असम का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। कटारिया के साथ ही 13 राज्यपाल बदले गए हैं। कटारिया को राज्यपाल नियुक्त होने के बाद अब राजस्थान में नए नेता प्रतिपक्ष की तलाश भी तेज होगी। विधानसभा चुनाव से महज 10 महीने पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि गुलाब चंद कटारिया को लंबे समय से राज्यपाल नियुक्त किए जाने की चर्चाएं जोरों पर थी।

8 बार विधायक और एक बार सांसद रहे
गुलाबचंद कटारिया भाजपा में सबसे वरिष्ठ विधायकों में माने जाते हैं। कटारिया लगातार विधायक चुनते आ रहे हैं। कटारिया 8 बार विधायक और एक बार पार्टी के सांसद रह चुके हैं। कटारिया का जन्म उदयपुर में 13 अक्टूबर 1944 को हुआ था उनके परिवार में पांच पुत्रियां और और पत्नी हैं।

1977 में पहली बार चुने गए थे विधायक
गुलाबचंद कटारिया 1977 में पहली बार विधायक चुने गए थे और उसके बाद 1980 से 1985, 1993 से 1998, 1998 से 2003, 2008 से 2013, 2013 से 2018 और 2018 से अभी तक विधायक हैं।
इसके अलावा कटारिया 1989 से 1993 तक उदयपुर से लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं।

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here