पीएम मोदी की मां का निधन, प्रधानमंत्री ने कहा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…

0
43

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। पीएम मोदी की मां हीराबेन 2 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। 100 साल की उम्र में हीराबेन ने सुबह 3.30 बजे अहमदाबाद के यूएन अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम- PM मोदी

पीएम मोदी की मां हीराबेन का सुबह 3.30 बजे अहमदाबाद के यूएन अस्पताल में निधन हुआ है। मां के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद जाएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में हमेशा त्रिमूर्ति की अनुभूति की है।

मां हीराबेन के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी कार्यक्रमों का रद्द कर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वह मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बता दें, पीएम मोदी की मां हीराबेन को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here