पीएम मोदी बोले- यहां पानी-घी से भी ज्यादा कीमती, 70 साल से पानी के लिए कुछ नहीं किया गया

0
11
पीएम मोदी बोले- यहां पानी-घी से भी ज्यादा कीमती, 70 साल से पानी के लिए कुछ नहीं किया गया
पीएम मोदी बोले- यहां पानी-घी से भी ज्यादा कीमती, 70 साल से पानी के लिए कुछ नहीं किया गया

बाड़मेर: राजस्थान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाड़मेर दौरे पर हैं। यहां वो जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर बीजेपी के कैलाश चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन, एयरपोर्ट और रिफाइनरी पर कांग्रेस को जमकर घेरा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पानी की कीमत बाड़मेर जैसलमेर से ज्यादा कौन जान सकता है। यहां के लोक कहते हैं कि घी ढूले तो म्हारो कुछ नहीं गियो, पानी ढूले तो म्हारो सब कुछ गियो। यह राजस्थान बात बोलकर पीएम मोदी ने बताया कि यहां के लोगों के लिए पानी घी से भी मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि घर घर पानी पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन शुरू किया लेकिन कांग्रेस ने उसमें भी जमकर भ्रष्टाचार किया। ईआरसीपी प्रोजेक्ट को रोकने के लिए कांग्रेस ने पांच साल तक अटकलें लगाई। प्रदेश में भजनलाल शर्मा की सरकार बनते ही 100 दिन में ईआरसीपी को मंजूरी मिल गई।

रोजगार, रक्षा, पानी पर पीएम मोदी का बयान

इसी कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने जनता को प्यासा रखा। केंद्र को पानी पहुंचाने की योजना को धरातल पहुंचने नहीं दिया। 70 साल तक इस क्षेत्र की जनता प्यासी रही। हमारी सरकार ने जल जीवन योजना के माध्यम से 50 लाख घरों तक पानी पहुंचाया। लेकिन कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने जनता जल योजना में भी करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया।


कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधीः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है। ये लोग सीमावर्ती गांवों जिलों को आखिरी गांव कहते थे। इनका मानना था की सीमा के करीबी क्षेत्रों में इसलिए विकास के कार्य नहीं करते की दुश्मन विकास देश क्षेत्रों पर कब्जा कर लेंगे। इतनी गिरी हुई सोच थी कांग्रेस की लेकिन मैं हमारी सरकार इन सीमावर्ती क्षेत्रों को आखिरी नहीं, पहला गांव मान कर विकसित कर रही है। अगर दुश्मन की हिम्मत है तो आंख उठा कर दिखाएं।

कच्छ सबसे तेज विकास करने वाले जिलों में शामिल

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बाड़मेर जैसा हाल कच्छ जिले का भी था, लेकिन भाजपा के राज में कच्छ सबसे तेज विकास करने वाले जिलों में शामिल है। कच्छ की तर्ज पर बाड़मेर भी तेजी से विकास की पटरी पर दोड़ेगा। बीजेपी ने आदिवासी समाज को सम्मान दिलाने के पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी है। महिलाओं को आगे बढ़ाने आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। बाजरा की खेती को बढ़ावा और किसानों को संबल के लिए बाजरा अनुसंधान केंद्र खोला, जिससे बाड़मेर के बाजरे को विश्व में पहचान मिलेगी। इससे किसानों को फायदा मिलेगा. आपके सपने ही मेरे संकल्प हैं।

इंडिया गठबधन के झांसे में न आएं’

कांग्रेस एससी एसटी के भेदभाव करती है। चुनाव के समय इनके साथ हमदर्दी दिखावा है. कांग्रेस, जिसने बाबा साहब अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, आज संविधान के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। इन्होंने देश में इमरजेंसी लगाकर संविधान और बाबा साहब का अपमान किया है। इसलिए देश को जनता को जागरूक होने की जरूरत है। देश को जनता ने भाजपा को 400 से ज्यादा सीट देने का मन बना लिया है। हमारा सविधान हमारी गीता है जो कभी खत्म नहीं होगा। इंडिया गठबधन के झांसे में न आएं। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने मेनिफेस्टो में लिखा भारत के परमाणु हथियार समाप्त करेंगे।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here