भोपाल । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जबलपुर में हैं। वे इस साल के अंत में होने वाले एमपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने आई हैं। प्रियंका ने सबसे पहले ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ 20 मिनट तक नर्मदा पूजन किया। उनके साथ PCC चीफ कमलनाथ समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता हैं। पुलिस को प्रियंका की सुरक्षा को लेकर खतरे का इनपुट भी मिला है। ASP समर वर्मा के मुताबिक विशेष सतर्कता के चलते 200 अफसर और जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां बढ़ चढ़कर प्रचार प्रसार कार्य में लग गयी हैं। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्यप्रदेश के जबलपुर में विद्यानसभा चुनाव का विगुल बजाएंगी। अपने कार्यक्रम की शुरुआत वे 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा की पूजा करके करेंगी। आज 10: 30 बजे तक वे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। मां नर्मदा की महाआरती के साथ साथ वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 3 घंटों तक जबलपुर में रहेंगी।
किस तरह रहेगा आज का कार्यक्रम :
एयरपोर्ट से निकलकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर के जरिये आयुर्विज्ञान कॉलेज पहुंचेंगी। इसके बाद ग्वारीघाट में आयोजित मां नर्मदा की महाआरती की आरती में शामिल होंगी। शंकराचार्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्त दान शिविर लगाया है जहाँ कांग्रेस महासचिव कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान में शामिल होंगी। रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित करने वे भंवरताल गार्डन जाएंगी। इस कार्यक्रम का समापन विशाल जनसभा को सम्बोधन करके किया जाएगा। इस सम्बोधन के लिए एक लाख वर्ग फीट में बड़ा डोम लगाया गया है।
हनुमान की 30-30 फीट की गदा पूरे जबलपुर में :
पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने प्रतीक के रूप में 30-30 फीट की गदा लगाई है। प्रियंका की सुरक्षा के लिए 200 अफसर लगाए गए हैं। पुलिस को प्रियंका की सुरक्षा को लेकर खतरे का इनपुट मिला था। प्रियंका गाँधी रैली के लिए रीवा, बुंदेलखंड (सागर) और ग्वालियर भी आ सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर रवाना हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर रवाना हो गए हैं।