बेंगलुरू : भगवान राजेश्वर की 80वी पुण्यतिथि का महोत्सव पैलेस ग्राउंड बैंगलोर मे रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह राजेश्वर भगवान की आरती की गई। अध्यक्ष दुर्गाराम करड ने समाज के बंधुओ का स्वागत किया और सचिव भीमाराम ने मंच का संचालन किया। कोषाध्यक्ष मंगलाराम भाचरणा ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। राजस्थान से पधारे हुए मेहमान सांवलाराम, प्रतापराम आँजणा, नेमाराम हिंदू ने मंच से समाज को संबोधित कर उतम कृषि, श्रेष्ठ व्यापार और उच्च शिक्षा पर जोर देने की पैरवी की।
राजस्थान भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ बैंगलोर के अध्यक्ष रमेश कोटडा ने राजनीति मे जागरूकता लाने की चर्चा की। पवित्र पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर संघ की तरफ से रक्त दान शिविर लगाया गया। समाज के बंधुओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विवेकानंद वोलंट्री ब्लड बैंक ने रक्त दान मे सहयोग किया और 237 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया। आँजणा पटेल समाज की महिलाओ ने भी बढ़चढ़कर रक्त दान किया। समाज के प्रोग्राम के भामाशाहो, राजस्थान से पधारे हुए मेहमानो एवं अतिथियो का समाज की तरफ से बहुमान किया गया।

समाज के होनहार बच्चो को पुरस्कृत किया गया। राजेश्वर सेवा मंडल के कार्यकर्ताओ को समाज सेवा के लिए धन्यवाद देकर सम्मानित किया गया । महिलाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गौशालाओ मे चारा और अनाथालय मे अन्न दान किया गया। रात्रि जागरण मे गायक ओमप्रकाश प्रजापति एंड पार्टी ने भक्ति के भजन गाए और और प्रसिद्ध डांसर नूतन गहलोत ने भक्ति गीतो पर जोरदार झूम झूम कर नृत्य प्रस्तुत किया। छगनाराम चौधरी फिल्म स्टूडियो भीनमाल ने, साउंड, कैमरा, भजन मंडली का इवेंट्स का काम संभाला।
समाज के गणमान्य बंधु छोगालाल आकोदिया, नाथूराम पटेल, समरथाराम ओड, कलाराम सावीधर, लखमाराम बग, अशोक करड, लक्ष्मणराम चेंडा, डूंगराराम कोंदली, मांगीलाल मालवी, खीमाराम आईडी, गोमाराम कोंदला, महेश कोंदली, प्रेमराज बग, गणेशाराम सोलंकी, अचलाराम, टिकमाराम भौड, मूलाराम काग, भंवरलाल आकोदिया, पूनमराम फक, लीलाराम कोंदली, गोंगाराम काग, पीराराम ओड, छतराराम सहित अनेक गणमान्य बंधुओ ने सेवा मे भाग लिया।