चंपालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार बालोतरा आए। लूनी नदी बाईपास रोड स्थित जूरी रिसोर्ट में ट्रस्ट और आयोजन समिति के तत्वावधान में गुलाबचंद कटारिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मा धाम गादीपति तुलसारामजी महाराज भी मौजूद रहे। श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा आगमन पर श्री गुलाबचंद कटारिया जी का स्वागत एवं अभिनंदन!

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा आगमन पर श्री गुलाबचंद कटारिया जी का स्वागत एवं अभिनंदन!
ब्रह्मधाम कि पावन धरती पर असम के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया का श्री अखिल विश्व राजपुरोहित समाज ट्रस्ट द्वारा स्वागत सम्मान किया ।
कार्यक्रम में राज्यपाल कटारिया ने भारत माता, पूर्व विधायक चंपालालजी बांठिया, पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने स्वागत भाषण देते हुए पूरे मारवाड़ क्षेत्र की जनता की ओर से उनके स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कटारिया ट्रस्ट के संरक्षक भी है। बांठिया ने कहा कि ट्रस्ट अभी तक सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को लेकर 9 हजार से अधिक परिवारों तक पहुंच चुका है। कटारिया का मार्गदर्शन ही ट्रस्ट को ऊर्जा देता है। ट्रस्ट नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धान्तों पर कार्य कर रहा है और गौ सेवा के कार्य भी कर रहा है।

गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि आज के कार्यक्रम में जो स्नेह और स्वागत किया, उससे अभिभूत हूं। आप का ये प्यार स्नेह हमेशा बना रहे। उन्होंने पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उनको की याद करते हुए उनके जीवन मे घटी दो बड़ी घटनाओं का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम में पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, बाड़मेर जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, आदूराम मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, भवानी सिंह टापरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी, पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई, सोहनसिंह भायल, कल्याण सिंह गोपड़ी, उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, पार्षद शंकरलाल सलुन्दिया, पुष्पराज चौपड़ा, गोपाल पारीख, खेताराम प्रजापत मौजूद रहे।