
जयपुर| राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है| वे सूबे के 14वें सीएम बन गए हैं| उनके साथ दीया कुमारी और डॉ| प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम के पद की शपथ दिलाई गई| तीनों चेहरों को राज्यपाल कलराम मिश्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई| शपथ लेने के बाद भजनलाल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया, तो प्रधानमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाई| वहीं मंच पर वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हंसी-मजाक करते हुए भी नजर आए|
राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने हुए भव्य समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई| इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए|
सांगानेर से विधायक हैं भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक और बीजेपी के महामंत्री हैं| विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया| भाजपा के टिकट पर जीते विधायकों ने उन्हें अपना नेता माना| पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से उन्हें चुना गया| विधायक दल की बैठक से पहले बड़े नेता पर्ववेक्षकों से मिले थे|
भजनलाल शर्मा का निवास जयपुर के जवाहर सर्किल पर है| वह मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं| संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं| प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं| बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया था| पिछले विधायक का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था|