राजस्थान: सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर किया होलिका दहन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

0
51

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी सुनीता गहलोत के साथ आरती कर होली पूजन किया।

उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया।होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।

गहलोत ने कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सपरिवार उपस्थित थे।

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here