राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं निभा रहीं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

0
0
राजीविका से जुड़ी महिलाएं निभा रहीं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम गहलोत
राजीविका से जुड़ी महिलाएं निभा रहीं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि राजीविका जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में अजमेर जिले से स्वयं सहायता समूहों की शुरूआत की गई। आज वह प्रयास इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में वृहत रूप में सबके सामने है। राजीविका से जुड़कर महिलाएं विभिन्न प्रकार के उद्यमों एवं नवाचारों में भाग ले रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्हें अपनी क्षमताओं एवं संविधान प्रदत्त अधिकारों की पहचान हुई है। सहकारिता की भावना से कार्य करते हुए राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं आज प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जयपुर के जेईसीसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद् (राजीविका) द्वारा आयोजित ‘सखी सम्मेलन’ में प्रदेशभर से राजीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राजीविका के अंतर्गत 3.60 लाख समूहों का गठन कर लगभग 43 लाख महिलाओं को इनसे जोड़ा गया है। राज्य सरकार इन समूहों को 4774 करोड़ का ऋण उपलब्ध करवा रही है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार का एक अहम प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने बैंकों द्वारा दिये जाने वाले 381 करोड़ रुपये की ऋण राशि के चेक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपे। साथ ही, राजस्थान महिला निधि से दिये जाने वाले 63 करोड़ रुपए, आजीविका संवर्द्धन सहायता द्वारा दिए जाने वाले 160 करोड़ रुपए एवं जलग्रहण विकास कर्न्वजेंस सहायता द्वारा दिए जाने वाले 98 करोड़ रुपए की राशि के चेक भी राजीविका से जुड़ी महिलाओं को प्रदान किये। इस अवसर पर गहलोत ने महिलाओं को स्कूटी की चाबी सौंपी एवं सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया।

विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समर्थ सखी योजना, इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण), एकीकृत खेती क्लस्टर (आईएफसी) कार्यक्रम एवं डिजिटल सखी योजना का शुभारंभ किया। डिजिटल सखी योजना के तहत महिलाओं को चरणबद्ध रूप से डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकीकृत खेती क्लस्टर कार्यक्रम के द्वारा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

इस दौरान सीएम गहलोत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं क्रमशः  चुरू की भंवरी, चितौड़ की कविता, चुरू की सुलोचना गोदारा, बारां की एकता, अलवर की रेखा, झुंझुनु की प्रेम लता से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाना उनका ध्येय है। इसमें राजीविका से जुड़ी महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

मुख्यमंत्री ने सखी सम्मेलन के कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को 381 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य सचिव उषा शर्मा, मंत्री रमेश मीणा, प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार, शासन सचिव रवि जैन, IAS कुंजी लाल मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here