बेंगलुरू: सीरवी समाज बलेपेट ट्रस्ट कर्नाटक, बेंगलूरु की नई कार्यकारिणी का गठन सीरवी समाज बलेपेट भवन में किया गया। मीटिंग में सर्वप्रथम सभी सदस्यों द्वारा बडेर में आईमाताजी के समक्ष दीप प्रज्वलित पूजा-अर्चना कर आम सभा का शुभारंभ किया गया। नई कार्यकारिणी में हरिराम गहलोत अध्यक्ष, अनाराम परिहारिया उपाध्यक्ष, अमराराम चोयल सचिव, भवरलाल गेहलोत सह सचिव, मोतीराम लचेटा कोषाध्यक्ष, लक्ष्मणराम पंवार सह कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा कैलाश भायल, दुदाराम काग को खेलमंत्री चुना गया। कार्यकारिणी में रामलाल काग, राजूराम बर्फा, मांगीलाल चोयल, नारायणलाल परेरीया, सेसाराम सेंणचा, नेमाराम गेहलोत, गोमाराम सेंणचा, जगदीश चोयल, सोहनलाल चोयल, सेसाराम भायल सर्व सम्मिति से चुने गए। चुनाव अधिकारी हेमाराम पंवार, देवाराम गेहलोत एवं वचनाराम सेणचा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
सभा में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चुने गए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का माला साफा से स्वागत किया गया। उपस्थित समाज बंधुओं ने पदाधिकारियो के प्रति आशा जताई कि आप समाज कल्याण एवं हितेषी कार्य करेगें। समाज में शिक्षा संस्कार व संगठन को मजबूती प्रदान करने आप कर्तव्य से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। आप उन पद की गरिमा बनाए रखेगें एवम सबको साथ लेकर विकास के कार्य करेंगे।
सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि समाज बंधुओ ने हम पर भरोषा जताया है, उस पर खरे उतरेंगे व समाज के सेवक रूप में समाजहित के कार्य करेगें । इस कार्यक्रम में पूर्व सचिव नारायणलाल लचेटा ने नई कार्यकारिणी सदस्यों को सपथ दिलाई व शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिराम गेहलोत एवं सचिव अमराराम चोयल ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकारिणी सबके सहयोग व मार्गदर्शन से समाज का चौमुखी विकास करने के साथ ही समाज की एकता को मजबूताई प्रदान करेंगे।
इस सपथ ग्रहण समारोह में भूर्तपूर्व अध्यक्ष नारायणलाल गेहलोत, पूर्व कोषाध्यक्ष सूजाराम राठौड़, पूर्व सह- सचिव लक्ष्मणराम गेहलोत, पूर्व सह-सचिव देलाराम देवड़ा, खेल मंत्री हरजीराम आगलेचा, चुन्नीलाल काग, सवाराम भायल, जवरीलाल राठौड़, सेवासंघ के भवरलाल सोंलकी, ललीत परिहारीया, अशोक लचेटा, वालाराम काग एवं गेर मंडल के अध्यक्ष पुकाराम गेहलोत, पारसमल काग सहित समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।