भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बनाए गए महाराष्ट्र के राज्यपाल

0
28

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है।

इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

बता दें कि राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल बनाए गए हैं। वहीं, पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बन गए हैं। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान मेघालय के राज्यपाल बना दिए गए हैं। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक में हुआ। कोश्यारी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की। जिसके बाद उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में डिग्री हासिल की। वे छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गये थे। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद ही साल 2000 में भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड का ऊर्जा, सिंचाई, कानून और विधायी मामलों का मंत्री बनाया गया। 2001 में भगत सिंह नित्यानन्द स्वामी के बाद मुख्यमंत्री बने। वे 2005 से 2007 तक भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

साल 2008 में भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद चुना गया। जहां 2014 तक उन्होंने अपनी सेवाएं दी। 16वीं लोकसभा में नैनीताल-उधमसिंह नगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रहे। 31 अगस्त 2019 को उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया। जिससे उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया है।

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here