75 बार बजी ताली, सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए सांसदों की लगी लाइन, अमेरिकी संसद में दिखा PM मोदी का जलवा

0
45

वाशिंगटन (washington) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का करिश्मा अमेरिका (America) में भी देखने को मिला। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अमेरिकी कांग्रेस (US Congress) के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद वहां के सांसद पीएम मोदी से मिलने के लिए बेताब दिखे। उनका ऑटोग्राफ (autograph) लेने के लिए सांसदों ने लाइन लगा दिया। इस दौरान कई ने उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी की संयुक्त सत्र संबोधन पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किया।

अमेरिकी कांग्रेस सदस्य डैन म्यूज़र ने कहा, ”मैं बहुत प्रभावित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत अच्छा भाषण दिया। यह उत्साह बढ़ाने वाला था। यह दुनिया के सामने मौजूद मुद्दों और संघर्षों के लिए बहुत प्रासंगिक था। मुझे लगता है कि वहां मौजूद सभी लोग, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट, इससे सीख सकते हैं। यह अद्भुत है कि हमारे पास अमेरिका और भारत के बीच कामकाजी रिश्ते और अच्छे रिश्ते की योजना है

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here