Home सामाजिक-खबरे धार्मिक / लेख / आपके पत्र अमरकंटक में ब्रह्मधाम गादीपति ने खेतारामजी महाराज का श्राद्ध किया

अमरकंटक में ब्रह्मधाम गादीपति ने खेतारामजी महाराज का श्राद्ध किया

0
52
अमरकंटक तीर्थ में श्राद्ध करते गादीपति और संत
अमरकंटक तीर्थ में श्राद्ध करते गादीपति और संत

बालोतरा: श्री ब्रह्मधाम तीर्थ गादीपति तुलसारामजी महाराज ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अमरकंटक तीर्थ पर तीर्थ संस्थापक और गुरु संत खेतारामजी महाराज का श्राद्ध किया। इस अवसर पर भंडारा आयोजित कर ब्राह्मणों और संतों को भोजन करवाया गया तथा उन्हें दक्षिणा भेंट की गई।

मंत्रोच्चार और विधि-विधान से हुआ श्राद्ध

ब्रह्मधाम महामंत्री बाबूसिंह कालूड़ी ने बताया कि चार्तुमास समापन पर गादीपति तुलसारामजी महाराज शिष्य ध्यानारामजी महाराज के साथ अमरकंटक पहुंचे। नर्मदा नदी के किनारे नर्मदेश्वर घाट पर ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ गुरु संत खेतारामजी महाराज का श्राद्ध किया गया।

भंडारे में संतों और ब्राह्मणों को कराया भोजन

श्राद्ध के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें ब्राह्मणों और संतों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर गिरधारीलाल बालोतरा, खीमसिंह मुगड़ा, वालसिंह कालूड़ी, डाउसिंह इंद्राणा, गोरधनसिंह अराबा, विक्रम सिंह असाड़ा, ईश्वर सिंह, बिस्सू, घनश्याम सिंह बरना सहित समाज के लोगों ने सेवाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Join Mahatvapoorna WhatsApp Channel