बालोतरा। जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर आसोतरा स्थित ब्रह्मधाम तीर्थ में विश्व का दूसरा और अद्वितीय ब्रह्माजी मंदिर है। यहां ब्रह्माजी के साथ सावित्रीजी की प्रतिमा प्रतिष्ठित है। भव्य मंदिर, शांत वातावरण, ब्रह्म सरोवर और गौशाला यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। यह तीर्थ स्थल आध्यात्मिक शांति के साथ एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो चुका है।
संत खेतेश्वर महाराज ने करवाया था निर्माण
इस मंदिर का निर्माण संत खेतेश्वर महाराज (खेतारामजी महाराज) द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान में यहां गादीपति संत तुलछारामजी महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजन होते रहते हैं, जिनमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेने आते हैं।
कम लोग जानते हैं: बालोतरा जिले में है विश्व का दूसरा ब्रह्मा मंदिर अद्वितीय प्रतिमा
यहां ब्रह्माजी के साथ सावित्रीजी की प्रतिमा प्रतिष्ठित है, जो इसे भारत का अनोखा और अद्वितीय ब्रह्मधाम बनाती है।


खेतेश्वर महाराज की समाधि
ब्रह्मधाम के पास ही श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र ‘बैकुंठ धाम’ स्थित है, जहां संत खेतेश्वर महाराज की समाधि है।

ब्रह्म सरोवर
तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालु यहां स्थित पवित्र ब्रह्म सरोवर में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
गोशाला भी है आकर्षण
यहां श्री खेतेश्वर गोशाला का संचालन भी किया जाता है, जो तीर्थ स्थल का एक प्रमुख आकर्षण है।
तीर्थ और पर्यटन का संगम
हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। आध्यात्मिक वातावरण के साथ यह स्थान लोगों को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराता है।


