अयोध्या महायज्ञ में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

0
1
अयोध्या में महायज्ञ स्थल पर लगी आग का दृश्य
अयोध्या में महायज्ञ स्थल पर लगी आग का दृश्य

अयोध्या : अयोध्या के राजघाट में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं।

महायज्ञ स्थल पर मचा हड़कंप

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ राजघाट के बाटी वाले बाबा घाट के निकट आयोजित किया जा रहा था। आग लगते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।

दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह के अनुसार, दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

कोई जनहानि नहीं

घटना में किसी के झुलसने या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

महायज्ञ का आयोजन स्वामी जी महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। इस दौरान गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here