बेंगलुरु में दीवान माधव सिंह का भव्य स्वागत

0
25
बेंगलुरु में दीवान माधव सिंह का भव्य स्वागत
बेंगलुरु में दीवान माधव सिंह का भव्य स्वागत

बेंगलुरु – सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधवसिंहजी के बेंगलुरु आगमन पर उनका केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। समाजबंधुओं ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया और जोरदार जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

इस शुभ अवसर पर सीरवी महासभा कर्नाटक के सचिव अमरचंद सानपुरा, के.आर. पुरम वडेर अध्यक्ष नेतीराम काग, टी. दासरहल्ली वडेर के पदाधिकारी, सुरेश मुलेवा, महेंद्र पटेल, सुकंदकट्टे सेवा संघ के माधुलाल गहलोत, घीसाराम सोलंकी, घीसूलाल चोयल, भानाराम गहलोत, मुलाराम सोलंकी, केनाराम काग, राजाराम राठौड़ और हरजीराम हाबड़ सहित समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समाजबंधुओं में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। स्वागत समारोह के दौरान समाज की एकता और संस्कृति को संजोने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान समाज की उन्नति और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि दीवान माधव सिंहजी के आगमन से समाज को नई दिशा मिलेगी और उनकी प्रेरणा से समाज का उत्थान होगा।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here