बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

0
51

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बताया गया कि धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें घर ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी था।

सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में कराया गया था भर्ती

IANS की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर 2025 को उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आई थीं। हालांकि उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर बताया था कि धर्मेंद्र ठीक हो रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

बीमार धर्मेंद्र का वायरल हुआ था वीडियो

गत 12 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही थी। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें धर्मेंद्र बेड पर नजर आए थे और परिवार के सदस्यों की भावुक प्रतिक्रिया दिखाई दी थी।

सेलेब्स पहुंचे थे धर्मेंद्र का हाल जानने

इस हफ्ते की शुरुआत में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी के साथ एक फोटो साझा कर बताया था कि वे अपने बड़े भाई धर्मेंद्र का हाल जानने पहुंचे हैं।
इससे पहले शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अमीषा पटेल, गोविंदा और अमिताभ बच्चन सहित कई सितारे भी धर्मेंद्र का हालचाल लेने अस्पताल और उनके निवास पर पहुंचे थे।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here