हैदराबाद फार्महाउस ड्रग्स पार्टी में राजस्थान के पूर्व विधायक का नाम! कोकीन टेस्ट पॉजिटिव, मचा सियासी हड़कंप

0
0
फार्महाउस में कथित ड्रग्स पार्टी पर पुलिस का छापा
फार्महाउस में कथित ड्रग्स पार्टी पर पुलिस का छापा

हैदराबाद के मोइनाबाद क्षेत्र में स्थित एक फार्महाउस में कथित ड्रग्स पार्टी का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उद्योगपतियों, रियल एस्टेट कारोबारियों और राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद मामला और भी सनसनीखेज बन गया है।

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि मोइनाबाद के अजीज नगर स्थित एक फार्महाउस में ड्रग्स के साथ पार्टी चल रही है। सूचना के आधार पर ड्रग्स नियंत्रण के लिए गठित EAGLE (Elite Action Group for Drug Law Enforcement) की टीम ने शनिवार रात करीब 9:30 बजे छापा मारा।

फार्महाउस बीआरएस नेता रोहित रेड्डी का बताया जा रहा

पुलिस कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि यह फार्महाउस पायलट रोहित रेड्डी से जुड़ा बताया जा रहा है। छापेमारी में राजस्थान के एक पूर्व विधायक समेत कई प्रभावशाली लोग मौजूद थे।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के इस पूर्व विधायक के मेडिकल परीक्षण में कोकीन सेवन की पुष्टि हुई है।

मेडिकल टेस्ट में कोकीन के अंश मिलने की सूचना

पुलिस सूत्रों के अनुसार छापेमारी के बाद सभी 10 संदिग्धों का स्थानीय सरकारी अस्पताल में एंटी-नारकोटिक्स टेस्ट कराया गया। इसमें राजस्थान के पूर्व विधायक और बीआरएस नेता रोहित रेड्डी के शरीर में कोकीन के अंश पाए जाने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि पुट्टा महेश यादव की रिपोर्ट नेगेटिव बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में ड्रग्स नेटवर्क के संभावित कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

छापेमारी के दौरान हुआ हंगामा

पुलिस के अनुसार जब टीम फार्महाउस पहुंची तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कुछ लोगों ने उन्हें अंदर जाने से रोकने की कोशिश की।

इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने हवा में दो राउंड फायर भी किए। बताया जा रहा है कि यह हथियार रोहित रेड्डी के भाई का था।

स्थिति को देखते हुए ईगल टीम को विशेष बल की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने दीवार फांदकर और दरवाजा तोड़कर फार्महाउस के अंदर प्रवेश किया।

मौके से कोकीन समेत नशीले पदार्थ बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 2 ग्राम कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पार्टी में राजस्थान, दिल्ली और तेलंगाना के कई कारोबारी, राजनेता और एक महिला भी मौजूद बताई जा रही है।

पुलिस का मानना है कि इस पार्टी में शामिल लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे थे।

राजस्थान की राजनीति में मचा हड़कंप

राजस्थान के पूर्व विधायक की मौजूदगी की सूचना सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या राजस्थान से और लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं और क्या ड्रग्स की सप्लाई का कोई कनेक्शन वहां से जुड़ा हुआ है।

पहले भी विवादों में रहा यही फार्महाउस

बताया जा रहा है कि यही फार्महाउस अक्टूबर 2022 में कथित विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला 2022 के दौरान चर्चा में आया था। उस समय रोहित रेड्डी ने आरोप लगाया था कि उन्हें और अन्य बीआरएस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश की गई थी।

अब उसी स्थान पर ड्रग्स पार्टी का मामला सामने आने से कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here