जोधपुर में खड़ी कार में आग, व्यापारी जिंदा जला

0
19
जोधपुर में जली कार में व्यापारी की मौत
जोधपुर में जली कार में व्यापारी की मौत

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर शहर में रविवार को एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लगने से अंदर मौजूद एक व्यापारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना बोरानाडा थाना क्षेत्र में भांडु पेट्रोल पंप के सामने हुई।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। ड्राइवर सीट पर एक झुलसा हुआ शव मिला।

मृतक की पहचान

पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान 40 वर्षीय भरत लुनिया के रूप में की है, जो बाड़मेर के धोरीमन्ना का रहने वाला था और वर्तमान में जोधपुर के बासनी क्षेत्र में रह रहा था।

घटना के समय कार में अकेले थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारुति 800 कार सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर खड़ी थी। कार का एक गेट खुला हुआ था और मृतक सीट को पीछे कर आराम की स्थिति में लेटा हुआ था।

आग के कारणों का नहीं चला पता

पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट या अन्य संभावित कारणों की जांच के लिए एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है।

पुलिस जांच जारी

मृतक के शव को बोरानाडा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पहचान की पुष्टि के लिए परिजनों को बुलाया गया है और डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे।

सभी पहलुओं की जांच

पुलिस ने बताया कि यह घटना दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here