बेंगलुरु। दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट (रजि.), बिन्नी मिल, बेंगलुरु के तत्वावधान में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की 14वीं वर्षगांठ शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
प्रातःकालीन पूजा एवं वरघोड़ा
प्रातः 5:15 बजे पंडित राजेंद्र प्रसाद के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-पाठ एवं हवन संपन्न हुआ। तत्पश्चात मंदिर परिसर से भगवान श्री नीलकंठ महादेव का भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जो कॉटनपेठ, अक्किपेट, गुड्सन रोड एवं बिन्नी मिल रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुँचा। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

वरघोड़े के दौरान गैर मंडल द्वारा ढोल की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।
ध्वजारोहण एवं लाभार्थी
मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक ध्वजारोहण संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के लाभार्थी कड़वासरा परिवार के धर्माराम, भाकरराम एवं पप्पाराम रहे।
मुख्य अतिथि का संबोधन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किशोर चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षा को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए आपसी सहयोग, भाईचारा एवं सामाजिक एकजुटता पर बल दिया।

वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व अध्यक्ष पोकरराम थारोल, कानाराम भाना, भंवरलाल मायला, भंवरलाल पिचकिया, गणेशराम, बाबूराम, रामलाल, बुधाराम, शेषाराम, गोदाराम, मुकेश, गणपतराम, चंदाराम, भोजाराम, गोविंदराम, भंवरलाल, महेंद्र छाबा सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल रहे।
महाप्रसादी का आयोजन
महाप्रसादी का आयोजन समाज की नई जगह तावरेकरे (जेडीपाल्या, वर्तुर गाँव, नेलमंगला रोड) पर रखा गया, जहाँ बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सम्मान एवं स्वागत
कार्यक्रम में बाहर से पधारे अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का ट्रस्ट द्वारा माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
आयोजन में प्रमुख भूमिका
ट्रस्ट अध्यक्ष गणपतलाल आकोदिया के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष कालूराम भाना एवं दयाराम कलवानियां, कोषाध्यक्ष धनराज सारण, सह-कोषाध्यक्ष जगदीश सारण, सचिव रतनलाल भाम्भु, सह-सचिव सम्पत पुनिया, सलाहकार नोरतमल लुमरोड़, तेजाराम गोदारा एवं दिनेश बेरवाल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मित्र मंडल अध्यक्ष चेनाराम कासनियां, गोविन्द छाबा एवं नवयुवक मंडल के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। मातृशक्ति ने प्रसादी एवं स्वागत व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता निभाई।
समाज की एकता का प्रतीक
यह आयोजन समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान शिव से समाज की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना की।


