Home राजस्थान राजस्थान में 21 IPS अधिकारियों के तबादले

राजस्थान में 21 IPS अधिकारियों के तबादले

0
0
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की फाइल फोटो
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 21 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन तत्काल प्रभाव से कर दिए। इस सूची में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG), महानिरीक्षक (IG) और उप महानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

शरत कविराज बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर

शरत कविराज को जोधपुर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत ओमप्रकाश को जयपुर में विशेष आयुक्त (ऑपरेशंस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राहुल प्रकाश को फिर जयपुर रेंज की कमान

राहुल प्रकाश को पुनः जयपुर रेंज का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं विपिन कुमार पांडे को अतिरिक्त महानिदेशक (क्राइम) की जिम्मेदारी दी गई है।

रीति के पहले सीईओ बने सत्येंद्र कुमार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नीति आयोग की तर्ज पर गठित राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (RITI) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राजस्थान सरकार ने 21 IPS अधिकारियों के तबादले किए। शरत कविराज को जोधपुर पुलिस कमिश्नर और राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज की कमान सौंपी गई।
राजस्थान सरकार ने 21 IPS अधिकारियों के तबादले किए। शरत कविराज को जोधपुर पुलिस कमिश्नर और राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज की कमान सौंपी गई।

अन्य प्रशासनिक बदलाव

कार्मिक विभाग के अनुसार, चार रेंज महानिरीक्षकों को बदला गया है तथा एटीएस और एएनटीएफ महानिरीक्षक पदों को अलग-अलग किया गया है। राहुल कोटोकी को जयपुर विकास प्राधिकरण से पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी पूर्व पदस्थापना पर फिलहाल किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

राज्यहित में लिया गया निर्णय

डॉ. धीरज कुमार सिंह, संयुक्त शासन सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह फेरबदल राज्यहित में किया गया है और सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस प्रशासनिक बदलाव में मुख्यालय, अपराध शाखा, इंटेलिजेंस, एसओजी, एटीएस, विभिन्न रेंज और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Join Mahatvapoorna WhatsApp Channel