RBSE 12th Result: सीकर के दुजोद गांव की बेटी विदुषी 12वीं आर्ट्स में प्रदेश टॉपर, 99.20 फीसदी अंक हासिल किए

0
2

राजस्थान बोर्ड ने आज 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरबीएसई ने 12वीं आर्ट्स की टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है। हर साल बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने आज नतीजे जारी किए। 12वीं आर्ट्स में सीकर के प्रिंस स्कूल की छात्रा विदुषी शेखावत ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आट्‌र्स रिजल्ट में 99.20 प्रतिशत मार्क्स पाए हैं। विदुषी ने पॉलिटिकल साइंस में 100, जियोग्राफी में 100 व हिस्ट्री में 99 नंबर लेकर आई हैं। बड़े होकर विदुषी जज बनना चाहती है। 

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में 136135 लड़के फर्स्ट डिवीजन, 150529 सेकेंड डिवीजन जबकि 32970 लड़के थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। इनमें 9486 लड़कों के सप्लीमेंट्री आई है। छात्राओं की बात की जाए तो 189918 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन, 118904 सेकेंड डिवीजन, 22667 छात्राएं थर्ड डिवीजन पास हुई हैं। जबकि 7020 छात्राओं की सप्लीमेंट्री आई हैं।

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here