
बेंगलूरू: दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट बिन्नीमिल बैंगलोर की और से नीलकंठ महादेव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी और गोगा नवमी का भव्य आयोजन किया गया। सोमवार शाम को जाट समाज के भवन में श्री कृष्ण भगवान और गोगा जी महाराज की रात्रि को भव्य जागरण रखा गया। भजन कलाकर सोहनलाल सीरवी और हनुमान बंजारा एवं पप्पू राम सारण ने शानदार प्रस्तुति दी।
इसमें भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सोमवार को रात्रि 12:00 बजे पण्डित राजेंद्र प्रसाद ने वैदिक मंत्रोचारो के द्वारा विधि विधान से कृष्ण भगवान की के जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना की। मंगलवार सुबह 11: 15 बजे मन्दिर परिसर में महाप्रसादी का आयोजन रखा गया उसमें समाज के सभी धर्म बंधुओ ने सह परिवार भाग लिया। इस अवसर पर दी कर्नाटक जाट समाज के अध्यक्ष गणपत लाल आकोदिया कोषाध्यक्ष धनराज सारण, सहकोषाध्यक्ष जगदीश सारण,सचिव रतनलाल भाम्भु सहसचिव सम्पत पूनिया उपाध्यक्ष कालूराम भाना व दयाराम कलवानिया खेल मंत्री तुलसाराम जाणी,गैर मंडल अध्यक्ष माणक दुकतावा ,छोटूराम कुड़िया,चेनाराम कासनिया, जोगाराम थारोल, भंवरलाल पिचकिया, दिनेश बेरवाल, बुधाराम बेरवाल,नोरतमल लुमरोड, तेजाराम गोदारा, पूनाराम बेनीवाल माधुरामचांगल एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष गोविन्द, नरेन्द्र पिचकिया आदि उपस्थित थे।