दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

0
92
दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

द्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। टाटा ग्रुप की ओर से आधिकारिक तौर पर रतन टाटा के निधन की पुष्टि की गई है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ा नुकसान है। वह एक असाधारण व्यक्तित्व थे। मेरे लिए वह मेंटर, गाइड और दोस्त थे। वह मेरे लिए प्रेरणास्त्रोत रहे।

जानी-मानी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज कारोबारी हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है। टाइटन का निधन हो गया। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक लीडरशिप और परोपकार की एक मिसाल थे। उन्होंने व्यापार के अलावा इससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी स्मृतियों में सदैव शिखर पर रहेंगे। इसके अलावा राजनीति जगत से भी लोगों ने रतन टाटा को याद किया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रतन टाटा का निधन अपूरणीय क्षति है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here