शिक्षा मंत्री दिलावर ने ब्रह्मा के दर्शन कर की पूजा अर्चना, मन की बात के कार्यक्रम भी सुना

0
3
शिक्षा मंत्री दिलावर ने ब्रह्मा के दर्शन कर की पूजा अर्चना, मन की बात के कार्यक्रम भी सुना
शिक्षा मंत्री दिलावर ने ब्रह्मा के दर्शन कर की पूजा अर्चना, मन की बात के कार्यक्रम भी सुना

बालोतरा : शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर रविवार को एक दिवसीय यात्रा पर बालोतरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने ब्रह्मधाम आसोतरा में ब्रह्माजी के दर्शन पूजन कर गादीपति तुलसाराम महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ब्रह्माधाम के समीप स्थित खेतेश्वर महाराज के समाधिस्थल पहुंचे। यहां पर खेतेश्वर महाराज की समाधिस्थल पर पूजा अर्चना की। यहां पर उन्होंने ब्रह्माधाम की यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को सुना। यहां पर तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने माला-साफा पहना किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरू, पाटोदी प्रधान ममता प्रजापत, जोगेन्द्रसिंह सिलोर समेत कई जने मौजूद थे। इसके पश्चात शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खेतेश्वर गुरुकुल संचालन समिति में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की और प्रतिभाओं का सम्मान किया।

खेतेश्वर नगर स्थित श्री खेतेश्वर राजपुरोहित छात्रावास बाड़मेर के वार्षिकोत्सव व मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें 360 प्रतिभाओं, 62 सरकारी कर्मचारियों, दो प्रशासनिक अधिकारियों और दो राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में श्री ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसारामजी महाराज व निर्मलदासजी महाराज का सानिध्य रहा।

बाड़मेर में संतों के सान्निध्य में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।

इस अवसर पर निर्मलदासजी महाराज ने कहा कि समाज के उत्थान में शिक्षा का योगदान व उसकी महत्ता को वर्तमान में समझकर सही दिशा में आगे बढ़ाना होगा तभी सार्थक परिणाम सामने आएंगे। मुख्य अतिथि मेजर जनरल नरपतसिंह राजपुरोहित (से.नि.) ने कहा कि देश सेवा व समाज सेवा में युवाओं को बढ़ चढकऱ आगे आना चाहिए तथा अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहकर मंजिल को प्राप्त करना होगा। वर्तमान युग में भारतीय सेना में जाने और देश सेवा करने के रूप में व्यापकता आई है इसे युवा तरुणाई को करियर के रूप में अपनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कानसिंह रामसर ने भामाशाहों को प्रेरित व शैक्षिक नवाचारों की बात कही तथा बालिका शिक्षा पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि चार बार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित डिप्टी कमांडेट नरपतसिंह ढोक ने सेना में जाने के अवसर व करियर के बारे में गाइडेंस दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी डिजिटल युग का सदुपयोग कर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में प्रोफेसर गणपतसिंह फोगेरा ने कहा कि समयबद्धता व पूर्ण समर्पण के साथ मेहनत कर अपनी मंजिल को प्राप्त करें।

चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. नरसिंह लंगेरा ने कहा कि संघर्ष व तमाम चुनौतियों को अवसर में बदलकर समय का उचित प्रबंध कर आगे बढ़ते रहना ही समय की मांग है। इस अवसर पर नवचयनित आरएएस महेंद्रसिंह लखा व गोविंदसिंह फोगेरा का सम्मान किया तथा दो पुलिस उपनिरीक्षक के साथ 60 सरकारी क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों का सम्मान किया गया। भामाशाह पीरसिंह ढोक ने पांच बीघा जमीन व मोहनसिंह भंवरिया ने शिव में दो बीघा जमीन समाज के छात्रावास निर्माण के लिए दी। कार्यक्रम में युवराज सिंह, रामसिंह भंवरिया (ट्रस्टी ब्रह्मधाम आसोतरा) व जेठूसिंह लंगेरा ने सहयोग किया। आगामी वार्षिकोत्सव के लिए भामाशाह हरलालसिंह बालेरा ने घोषणा की। छात्रावास निर्माण के लिए एक कमरे की घोषणा नरसिंह लंगेरा ने की। समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बालेरा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

राजपुरोहित युवामंडल ने छात्रावास में आरओ प्लांट भेंट किया गया। राजपुरोहित छात्रावास समिति अध्यक्ष मोहन सिंह भंवरिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामसिंह बोथिया (कोषाध्यक्ष, ब्रह्मधाम आसोतरा), किशोरसिंह बालेरा, कैप्टन खुमानसिंह रड़वा, बख्तावरसिंह रामसर, खुशालसिंह लंगेरा, सवाईसिंह महाबार, नींबसिंह जुडिय़ा, बाबूसिंह लंगेरा, देवीसिंह, शंकरसिंह महियाल, कैप्टन कूंपसिंह, कैप्टन कूंपसिंह ढोक, गेमरसिंह ढोक, मगसिंह लखा, मंगलसिंह लंगेरा, हड़वंतसिंह रड़वा, सरपंच अर्जुनसिंह बालेरा, पूर्व सरपंच चांदसिंह बालेरा, कल्याणसिंह लखा, नेतसिंह रबासर, घेवरसिंह रामसर , जगदीश लंगेरा, ज्ञानसिंह पटवारी, चांपसिंह पुषड़, देवीदानसिंह पुषड़, सगतसिंह बिसू, उदयसिंह कवास, फौजी वेदराजसिंह बिसु, पारससिंह कालूड़ी, रतनसिंह लखा सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। संचालन अशोकसिंह रड़वा और गेमरसिंह फोगेरा ने किया।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here