धवा। शौर्य और भक्ति की प्रतिक पावन धरा सुर्यनगरी में संगिनी रंगीलो फाग महोत्सव होली स्नेह मिलन में उमड़ा महिलाओं सैलाब। अखिल भारतीय राजपुरोहित नारीशक्ति संगठन एवं राजपुरोहित महिला महासभा द्वारा रंगीलो फाग महोत्सव एवं होली स्नेह मिलन 2024 आदर्श वाटिका, प्रताप नगर, आयोजित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चिंतन भी किया गया जोधपुर, पाली, बीकानेर, फलोदी, जालोर, बालोतरा, बाड़मेर, सिरोही, अजमेर जिलों से राजपुरोहित समाज की 1500 से ज्यादा महिलाओ ने कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का परिचय दिया।
मुख्यातिथि भाजपा नेता समाज सेवी सतिशसिंह भाटेलाई, मूलसिंह खेड़ापा कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर समाजसेवी सुरेंद्रसिंह खेड़ापा, पुलिस आर आई राजेंद्रसिंह आऊवा, कांग्रेस महासचिव किशोरसिंह घेवड़ा, कांग्रेस नेता शिशुपालसिंह, भवानी टेंट के डायरेक्टर श्यामसिंह मेघलासिया, जोधपुर पार्षद इंद्रा राजपुरोहित नारनाडी, आर्मी जेईओ सुरेशसिंह, विक्रमसिंह घंटियाला, एम्स सीनियर डॉक्टर राधेश्याम सिंह, एमडीएम के पूर्व अधीक्षक विकास राजपुरोहित, पूजा राजपुरोहित जोधपुर यूनिवर्सिटी सहायक सागन प्रोफेसर, विद्युत विभाग की वर्षा राजपुरोहित अराबा, जयपुर श्वविद्यालय की अध्यक्ष पायल राजपुरोहित, आहोर विधायक छगन सिंह पत्नी वीणा राजपुरोहित, उपप्रधान शीलासिंह, उषा राजपुरोहित खेड़ापा, रोहट प्रधान सुनीता सुकरलाई, भगवती ग्रुप डायरेक्टर हनुमंतसिंह, भगवती राजपुरोहित धोलेरिया, जयश्री घेवड़ा, संतोष कंवर सरवड़ी, उर्मिला राजपुरोहित आऊवा, ओसियां पंचायत समिति विकास अधिकारी महेंद्रसिंह, उषा कंवर ओसियां, नरपतसिंह ढढोरा, रवतसिंह बावडी, विक्रमसिंह एम्स, डॉ. रणजीतसिंह उटांबर ने शिरकत कर कार्यक्रम की सोभा बढ़ाई आयोजन कर्ताओ को शुभकामना दी। मंच का संचालन आरती राजपुरोहित बाड़ा ने किया।
![](https://mahatvapoorna.com/wp-content/uploads/2024/03/image-6.png)
आयोजनकर्ता अमृता राजपुरोहित अर्थण्डी, संजना राजपुरोहित उटाम्बर, गीता राजपुरोहित ओसियां, मंजू राजपुरोहित आराबा, भाजपा नेता सतिशसिंह भाटेलाई सुरेशसिंह अर्थन्दी डॉ रणजीतसिंह ने बताया कि राजपुरोहित समाज का वर्चस्व राजनीति में मान सम्मान से मिले ऐसा निर्णय लेना होगा। महिलाओ के साथ संगठन से समाज को मजबूती मिलेगी। बेस्ट डांस, बेस्ट रेम्प वॉक, बेस्ट फाग क्वीन बेस्ट म्यूजिकल चेयर, बेस्ट पोईट इत्यादि भी किया गया। कुमकुम गुलाल से तिलक कर होली खेली। अंत में आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया। सोशल नेटवर्क द्वारा राजेंद्रसिंह लूणावास ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।