जीतो महिलाओं द्वारा “समाज में नारी का योगदान” सेमिनार
बेंगलूरू : जीतो की साउथ एवं नॉर्थ महिला विंगो द्वारा संयुक्त रूप से जीतो श्रमण आरोग्यम योजना अंतर्गत साधु-साध्वियों के दर्शन-सेवा -वेयावच्च एवं प्रेरणा पाथेय पाने श्री शीतल-बुद्धि-वीर वाटिका बीके मारियप्पा होस्टल ग्राउंड चामराजपेट में चतुर्मासार्थ विराजित धर्म तीर्थ रक्षक,समाज तचिंतक, परम पूज्य आचार्य विमलसागरशूरीश्वर म|सा| एवं पूज्य गणिवर्य पद्मविमलसागरजी म|सा| के सान्निध्य में एक सेमिनार का आयोजन किया। “वर्तमान समाज में नारी का योगदान” विषय पर सेमिनार में गुरुदेव भगवंतों ने महिलाओं को समाज के लिए कार्य करने की भावना जागृत करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक सफल संगठन में व्यक्ति की भावना का विशेष योगदान होता है। सभी महिलाओं के कंधो पर परिवार एवम समाज का दायित्व होता है उसी से धार्मिक वातावरण का निर्माण होता है।

महिलाओं को सबसे पहले पारिवारिक सुदृढ़ता को बनाना होगा। धन, सुख एवं वैभव सभी आते जाते है परंतु संस्कारों एवं सदाचार को अपनाए तो बहुत कुछ बदल सकता है। हम जन्म से ही नही कर्म से एवम विचारो से भी जैन बने। महिलाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे समाज की बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बनाना होगा। बेटियो को समाज में संगठित होना सीखना होगा। सास बहू की भूमिका कैसी होनी चाहिए यह जानना आवश्यक है।गुरुदेव ने आगे बताया कि सभी को जीवन पर्यंत एक विद्यार्थी बनकर रहना होगा एवम विशेषताओं को अपनाना चाहिए। जैन परम्परा में नारी को बहुत सम्माननीय माना गया है। पुरुषो को बदलने का जिम्मा महिलाओं के हाथ में है। सहनशील नारी ही आज समाज को विकसित कर सकती है। गुरु भगवंत ने सभी को जिनशासन को शुद्ध एवम पवित्र रखने के लिए आधुनिक होकर भी हमे सभ्य रहना की प्रेरणा दी।
जीतो नॉर्थ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बोहरा के अनुसार जीतो महिला विंग पदाधिकारियों ने श्रमण आरोग्यम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं श्रमण आरोग्यम फ़ार्म साध्वी श्री को भेंट किया। श्रमण आरोग्यम योजना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जीतो संस्था मानव जाती हेतु अनेकों आयामों पर सुदृढ़ता से कार्य कर रही है। साधु-साध्वी की सेवा दर्शन और प्रेरणा पाथेय हेतु एकजुट होकर आना अच्छा लक्ष्य है।
इस अवसर पर जीतो महिला नॉर्थ विंग अध्यक्ष बिन्दु रायसोनी ने संचालन करते हुए कहा कि गुरुदेव ने हमे एक सच्चा आयाम प्रदान किया है।जीतो साउथ महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता गांधी ने उपस्थित हुए सदस्यों का स्वागत किया। संयोज़िका सुमन सिंघवी व रेखा जैन एवम सह-संयोज़िका संतोष सोलंकी व साक्षी जैन ने मंगलाचरण किया। सेमिनार का प्रारंभ गुरु भगवंत के मंगल मंत्रोच्चार से हुआ।
उपस्थित पदाधिकारीयो द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर साउथ उपाध्यक्ष बबिता रायसोनी, सहमंत्री संगीता पारख, नॉर्थ सहमंत्री पिंकी मेहता एवम प्रबंधन समिति सदस्य उपस्थित रहे।पुष्पा जैन, दीपू मांडोत, कला लुनावत , संगीता आँचलिया ने व्यवस्था सँभाली। महामंत्री सुमन वेद मुथा ने धन्यवाद ज्व्यक्त किया।