Atal Setu: 2 घंटे की दूरी 20 मिनट में, देश के सबसे लंबे पुल पर बाइक-ऑटो की नो एंट्री, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

0
10

मुंबई: देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज आज से मुंबई में शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17,840 करोड़ रुपये की लागात से बने इस ब्रिज को मुंबई के साथ देश को समर्पित करेंगे। इससे मुंबई के यातायात में बढ़ा बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित सेतु से जहां सीधे तौर पर मुंबई और नवी मुंबई के बीच आना-जाना आसान होगा, लेकिन इस महासेतु के खुलने से मुंबई के दूसरे हिस्सों के यातायात पर भी फर्क पड़ेगा। इस महासेतु को अटल सेतु नाम दिया गया है। यह शिवडी-न्हावाशेवा को जोड़ेगा। इसे मंंबई हार्बर ट्रांस लिंक (एमटीएचएल) के नाम से जाता जा रहा है। अटल सेतु से मुंबई से गोवा जाने में समय की बचत होगी। अभी मुंबई से गोवा जाने में 11 घंटे लगते हैं। इस सेतु के खुलने से सिर्फ 9 घंटे लगेंगे। इसी प्रकार से अभी मुंबई से पुणे के बीच आने जाने में तीन घंटे लगते हैं। इस ब्रिज के खुलने से यह सफर 1.3 घंटे में पूरा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here