लॉरेन्सी बिश्नोई के खास शूटर को गोलियों से भूना फिर जला डाला, बंबीहा गैंग ने दिया वारदात को अंजाम

0
5
लॉरेन्सी बिश्नोई के खास शूटर को गोलियों से भूना फिर जला डाला, बंबीहा गैंग ने दिया वारदात को अंजाम
लॉरेन्सी बिश्नोई के खास शूटर को गोलियों से भूना फिर जला डाला, बंबीहा गैंग ने दिया वारदात को अंजाम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव का रहने वाला था। राजन की बेहद बेरहमी से हत्या की गई। जानकारी के मुताबिक उसके हाथ पैर बांधकर गोलियों से भून दिया गया और इसके बाद शव को आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कई गैंग वॉर में शामिल रहे राजन का शव यमुनानगर जिले में सड़क किनारे पाया गया है। बंबीहा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

राजन के शव की पहचान उसके चचेरे भाई ने की। उसका कहना है कि राजन का उसके परिवार के साथ कोई संबंध नहीं था। उसके हाथ और पैर बांधे गए थे। इसके अलाला राजन के शव के कई हिस्से गायब थे। जानकारी के मुताबिक राजन की शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चे भी था। लेकिन एक साल से राजन अपने घर पर नहीं रहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह का स्पष्ट पता नहीं है। 


बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

देंवेंद्र बंबीहा नाम के फेसबुक पेज पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट की गई है। पोस्ट में लिखा गया, सत श्री अकाल। कुरुक्षेत्र में हुआ राजन का कत्ल लक्की पटियाल औऱ अर्श डल्ला ने करवाया है। इसने लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर लक्ष्मण देवासी सांचौर की हत्या कर दी थी। इसके बाद से यह भाग रहा था। इसके बाद इसे उठाकर गोली मार दी गई। 

बताया जा रहा है कि बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लकी पटियाल और आतंकी डल्ला ने ही राजन की हत्या करवाई है। बंबीहा गैंग ने भी एक पोस्ट में लिखा, सिद्धू मूसेवाला की बेवजह हत्या कर दी गई थी। कनाडा में सुक्खा दुनुके की हत्या की गई। यह सुक्खा की हत्या का बदला है। जल्द ही  सबका हिसाब होगा। बता दें कि बीते दिनों पंजाब में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था। वे हत्या, अपहरण और ड्रग्स तस्करी के कई मामलों में शामिल थे। 

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here