एक्ट्रेस ने 11 साल बड़े बाबा से रचाई शादी, मंडप में ही जमकर लुटाया प्यार, करने लगे किस!

0
42
एक्ट्रेस ने 11 साल बड़े बाबा से रचाई शादी, मंडप में ही जमकर लुटाया प्यार, करने लगे किस!
एक्ट्रेस ने 11 साल बड़े बाबा से रचाई शादी, मंडप में ही जमकर लुटाया प्यार, करने लगे किस!

साउथ इंडस्ट्री की फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्या श्रीधर की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 38 साल की दिव्या ने अपने से 11 साल बड़े 49 साल के अभिनेता और मोटिवेशनल स्पीकर क्रिस वेणुगोपाल से 30 अक्टूबर को एक मंदिर में शादी की। दिव्या की शादी बहुत ही साधारण और इंटिमेट थी, जिसमें उनके बच्चे भी शामिल हुए। शादी के बाद, दोनों मंदिर के बाहर एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। शादी में क्रिस की लंबी सफेद दाढ़ी और लंबे बालों के कारण वह किसी बाबा की तरह दिख रहे थे। एक्ट्रेस को 38 साल की उम्र में दूसरी बार प्यार हुआ।

वहीं शादी के मंडप से कपल की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पर एक्ट्रेस काफी ट्रोल भी हो रही है। इन फोटोज में कपल एक दूसरे पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं। इनकी फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

सोशल मीडिया पर फोटोज हुई वायरल

दरअसल एक्ट्रेस दिव्या 30 अक्टूबर को बाबा क्रिस वेणुगोपाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई। शादी समारोह में उनके खास दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। शादी की फोटोज भी खूब वायरल हो रही हैं। एक फोटो में दोनों शादी के मंडप में हाथ जोड़कर बैठे हैं। दिव्या ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है।

प्यार लुटाते आए नजर

वहीं दूसरी फोटो में क्रिस वेणुगोपाल दिव्या को किस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस भी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। कपल इन फोटोज से दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं एक अन्य फोटो में क्रिस दिव्या को निहारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में क्रिस की आंखों में दिव्या के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है।

दिव्या की यह दूसरी शादी है


दिव्या की यह दूसरी शादी है। उनके पहले पति से दो बच्चे हैं, और उन्होंने अपने बच्चों से दूसरी शादी के बारे में राय भी ली। उनकी बेटी ने कहा, “मां, अगर आप खुश हैं, तो मुझे आपकी शादी करने में कोई आपत्ति नहीं है।” दिव्या ने यह भी बताया कि क्रिस के साथ शादी करना उनके जीवन का एक नया अध्याय है।क्रिस वेणुगोपाल एक अभिनेता और लेखक हैं, जिन्होंने “पुल्लू राइजिंग” और “संबवस्थलथु निन्नुम” जैसे कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। दिव्या ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें ऐसा साथी मिला जो उन्हें और उनके परिवार को स्वीकार करता है।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

बता दें वेणुगोपाल भी एक्टर हैं। वह सीरियल ‘पथारामत्तु’ में अहम भूमिका में नजर आए थे। वहीं एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले क्रिस रेडियो जॉकी भी रह चुके हैं। वहीं दिव्या भी इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनकी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टा पर दिव्या के 75.8 हजार फॉलोअर्स हैं। दिव्या और क्रिस की पहली मुलाकात टीवी शो ‘पतरामट्टू’ के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। क्रिस ने दिव्या से शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here