श्री आई माताजी मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आमंत्रण

0
32

बेंगलुरु: सीरवी समाज ट्रस्ट, लग्गेरे द्वारा आयोजित श्री आई माताजी मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 7 जून 2025 को भव्य रूप से संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर 6 जून को कलश यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस शुभ अवसर पर सीरवी समाज लग्गेरे के अध्यक्ष बाबूलालजी, चुन्नीलालजी एवं बगदारामजी सहित समाजबंधुओं ने पधारकर श्री जोधसिंह राजपुरोहित (जागीरदार प्रिंट मीडिया) को ससम्मान आमंत्रण पत्र भेंट किया।

श्री जोधसिंह राजपुरोहित ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा— “सीरवी समाज ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित किया जाना मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं इस आयोजन में सम्मिलित होकर माँ आई माताजी का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।”

समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं और सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार समय पर पधारने तथा इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here