जालौर में मजार विवाद के बीच कथा वाचक अभय दास ने अनशन तोड़ा, बायोसा मंदिर के लिए रवाना

0
36
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा अभय दास महाराज को नारियल पानी पिलाते हुए
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा अभय दास महाराज को नारियल पानी पिलाते हुए

जालौर: जालौर में चल रहे मजार विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कथा वाचक अभय दास महाराज ने अनशन समाप्त कर दिया है। यह अनशन उन्होंने मंदिर दर्शन पर प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में शुरू किया था।

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और प्रशासन की समझाइश के बाद अभय दास महाराज ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। मंत्री जोराराम कुमावत ने उन्हें नारियल पानी पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

प्रशासन के आश्वासन के बाद कथा वाचक हुए तैयार

प्रशासन की ओर से सभी मामलों की जांच का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद स्थिति में शांति बनी है। अभय दास महाराज अब प्रशासन के साथ बायोसा माता मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं।संत अभय दास महाराज का अनशन खत्म, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तुड़वाया अनशन

10 बसों में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

बायोसा माता के दर्शन के लिए कथा वाचक अभय दास के साथ-साथ जालौर के सैकड़ों नागरिक भी रवाना हो रहे हैं। लगभग 10 बसों में श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर पहुंचने के लिए रवाना हुआ है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here