नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच हनुमान बेनीवाल की पीएम मोदी से मांग, फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

0
21
नेपाल हिंसक प्रदर्शन पर हनुमान बेनीवाल का बयान
नेपाल हिंसक प्रदर्शन पर हनुमान बेनीवाल का बयान

काठमांडू/नागौर: नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के हिंसक प्रदर्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकारी भवनों को बनाया निशाना

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन, संसद, सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री और कई मंत्रियों के घरों को आग के हवाले कर दिया है। इस स्थिति के कारण नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हनुमान बेनीवाल की पीएम मोदी से अपील

राजस्थान के नागौर से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे पड़ोसी देश नेपाल में लगातार बिगड़ते हालात और वहां हो रहे हिंसक प्रदर्शन के कारण मेरे राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के नागरिक वहां फंसे हुए हैं।

विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने इस मामले को लेकर एडवाइजरी जारी की है, लेकिन मेरी मांग है कि वहां से भारत आने के इच्छुक हमारे देश के नागरिकों को विशेष सुरक्षा प्रबंध के साथ भारत लाया जाए

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here