विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी अस्पताल में भर्ती

0
19
वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती
वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती

अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की तबीयत बुधवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उनकी स्थिति गंभीर पाई। इसके बाद उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती किया गया है।

देवनानी अस्पताल में मौजूद

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी स्वयं SMS अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंचे। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

घर पर अचेत अवस्था में मिलीं इंद्रा देवी

परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह जब घर के सदस्य पहुंचे तो इंद्रा देवी अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत SMS अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के निर्देशन में एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया जा रहा है, जो उनके इलाज की जिम्मेदारी संभालेगा।

पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

करीब एक वर्ष पहले भी इंद्रा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, उस समय उन्हें कुछ दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बाद में वे स्वस्थ हो गई थीं। हालांकि इस बार स्थिति अधिक नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल परिवार, समर्थक और शहरवासी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here