बेंगलुरु। बेंगलुरु स्थित सीरवी समाज भवन में सीरवी समाज ट्रस्ट, रजि. बेंगलुरु पूर्व की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक से पूर्व आई माताजी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ आमसभा का शुभारंभ किया गया।
नई कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं — संरक्षक: सूराराम राठौड़; अध्यक्ष: भोमाराम परिहारिया; उपाध्यक्ष: नारायणलाल राठौड़ व प्रकाश लेरचा; सचिव: प्रकाश भायल; सहसचिव: सुजाराम चोयल व मानाराम राठौड़; कोषाध्यक्ष: विनोद गेहलोत; सह कोषाध्यक्ष: गणपत परिहार व केवलराम चोयल; संचार मंत्री: सोनाराम पंवार; सह संचार मंत्री: मदनलाल बर्फा व सेंषाराम परेरिया; महामंत्री: कानाराम गेहलोत, धर्माराम राठौड़ व वालाराम गेहलोत।

सलाहकार समिति में कालुराम भायल, नेमाराम आगलेचा, जयराम मुलेवा, माधुराम चोयल, दलाराम सोलंकी, विक्रम हाम्बड़, दलपत राठौड़, पन्नालाल सिंदड़ा, हरिश गेहलोत, सुमेर पालावत, नारायणलाल हाम्बड़, ओमप्रकाश चोयल, चुतराराम काग, कालुराम परिहारिया व दुर्गाराम पंवार को सदस्य के रूप में चुना गया।
महिला मंडल में अध्यक्षा: गेरी देवी; सचिव: नेनी बाई; उपाध्यक्षा: विमला; सहसचिव: कौशल्या; कोषाध्यक्ष: ज्योति को मनोनीत किया गया।
सभा में उपस्थित समाज बंधुओं ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। समाज बंधुओं ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाज कल्याण, शिक्षा, संस्कार एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि समाज बंधुओं ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरते हुए वे समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।



