पंजाब व हरियाणा CM आवास से कुछ दूरी पर मिला बम, पुलिस व बम स्क्वायड पहुंची, सेना को लिखा पत्र

0
31

Mahatvapoorna मोहाली : शहर के नयागांव से सटे चंडीगढ़ के आम के बाग सेक्टर 2 में जिंदा बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को बाग के अंदर लगे ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने दी है। पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को भी जानकारी दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। बता दें कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हरियाणा और पंजाब के मुख्य्मंत्री के आवास, हेलीपैड और सचिवालय मौजूद है।

ट्यूबवेल ऑपरेटर ने पुलिस को दी सूचना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर राजिंदरा पार्क है। पार्क से आगे आम का बाग है। यहीं पर बाग में यह बम मिला है। बाग के अंदर लगे ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने पुलिस को बम की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम, एरिया डीएसी और चंडीगढ़ प्रशासन की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंच गई। जांच करने पर यहां एक जिंदा बम पाया गया।

कल डिफ्यूज़ होगा बम

बम मिलने की जानकारी आर्मी को भी दे दी गई है। हालांकि आर्मी को यह जानकारी थोड़ी देरी से दी गई है। से में अब अंधेरा होने के चलते बम को डिफ्यूज करने का ऑपरेशन कल सुबह ही किया जाएगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्ट्राइक करने की स्थिति में यह बम फट सकता है।

mahatvapoorna
Author: mahatvapoorna

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here