आसोतरा : श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में पौष मास की पूर्णिमा के अवसर पर विश्व कल्याण के लिए हवन किया गया | बालोतरा से रमेशपुरी गोस्वामी की जानकारी के अनुसार सदगुदेव तुलछाराम महाराज व शिष्य वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज ने पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां प्रदान की पूर्णिमा के अवसर पर दूरदराज से भक्त भाविक ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पहुंचे।
श्रदालुओं ने ब्रह्मजी भगवान व वैकुंठ धाम में खेतेश्वर दाता के दर्शन कर सुखद जीवन की प्रार्थना कर शिवधूणों में गोले हवन किए। इस बार पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान सोटो की ढाणी के 71 सेवाभावी युवाओं ने मंदिर में प्रसादी वितरण साफ- सफाई भोजन प्रसाद वितरण का तन-मन से सेवा कार्य किया गया सदगुरुदेव तुलछाराम महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मनुष्य जन्म सेवा करने के लिए मिला है। हमें जिस प्रकार से हो सके दूसरो की सेवा करनी चाहिए।
सभी में समाज सेवा, राष्ट्र सेवा का भाव होना चाहिए। वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज ने कहा कि शिक्षा के द्वारा मनुष्य के ज्ञान में वृद्धि की जाती है। और उसके आचरण को निश्चित दिशा दी जाती है। शिक्षा के द्वारा ही उसमें विचार करने एवं सत्य असत्य में भेद करने की शक्ति का विकास होता है शिक्षा के द्वारा ही समाज में राजनीतिक जागरकता आती है और व्यक्ति अपने अधिकार एवं कर्तव्य से परिचित होते हैं। इसी के द्वारा उनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भावना का विकास किया जाता है। वही सेवाभावी युवाओं को गुरुमहाराज तुलछाराम महाराजने प्रसाद देकर आशीर्वाद प्रदान किया।