मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की रामदेवरा पदयात्रा, बाबा रामदेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

0
11
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की

जैसलमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जैसलमेर जिले के रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव के पावन धाम तक पदयात्रा कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। बाबा रामदेव पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर तक पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री ने भक्ति और श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा और माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने बाबा रामदेव की ध्वजा (नेजा) थामकर यात्रा की, जिसमें लोक कलाकार रिक्खियां गाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। यात्रा पूर्ण होने के पश्चात श्री शर्मा ने बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली और आरोग्यता की प्रार्थना की। इसके बाद वे डालीबाई के समाधि स्थल पहुंचे और श्रद्धा से नमन किया। मुख्यमंत्री ने जम्मा जागरण स्थल पर आयोजित रिक्खी गायन का श्रवण भी किया।

पैनोरमा का अवलोकन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा रामदेव पैनोरमा का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित जीवन वृतांत के चित्रण की सराहना की। उन्होंने पैनोरमा परिसर में बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

पदयात्रा में अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

मुख्यमंत्री शर्मा की इस आध्यात्मिक यात्रा में यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी, बाबू सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं हेलीपैड पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here