दिल्ली में खड़ी स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

0
124
दिल्ली में स्लीपर बस गैंगरेप मामले के बाद पुलिस जांच करती हुई
दिल्ली में स्लीपर बस गैंगरेप मामले के बाद पुलिस जांच करती हुई

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रानी बाग इलाके में खड़ी स्लीपर बस के अंदर महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।

बस स्टॉप से जबरन बस में खींचने का आरोप

पीड़िता के अनुसार वह सोमवार रात काम से लौट रही थी। सरस्वती विहार बस स्टॉप के पास उसने बस को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि इसी दौरान ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया। महिला ने बताया कि इसके बाद पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने बाद में उसे सुनसान इलाके में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी

महिला ने किसी तरह पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बस की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फोरेंसिक जांच के लिए बस जब्त

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और बस को कब्जे में लेकर उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

मंगोलपुरी की फैक्ट्री में काम करती है पीड़िता

पुलिस के अनुसार पीड़िता पीतमपुरा के एक झुग्गी क्लस्टर में रहती है और मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। वह शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here