जैसलमेर स्लीपर बस अग्निकांड: बस मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार

0
17
जैसलमेर स्लीपर बस अग्निकांड में बस मालिक और ड्राइवर गिरफ्ता
जैसलमेर स्लीपर बस अग्निकांड में बस मालिक और ड्राइवर गिरफ्ता

📍 जैसलमेर, राजस्थान : जैसलमेर जिले में हुए दर्दनाक स्लीपर बस अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस के मालिक तुराब अली और ड्राइवर शौकत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बुधवार रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं और जोधपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। राज्य सरकार ने इस भयावह हादसे को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को मामले की गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने बताई जांच की प्रक्रिया

पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि हादसे को लेकर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं — एक शिकायत मृतक राजेन्द्र सिंह चौहान के भाई चंदन सिंह ने दर्ज कराई, जबकि दूसरी मृतक गोपीलाल दर्जी के भाई जगदीश की ओर से दी गई थी। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और अब गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

बस में सवार थे 35 यात्री

एसपी शिवहरे ने बताया कि हादसे के वक्त बस में कुल 35 यात्री सवार थे। इनमें से 22 की मौत हो चुकी है और 13 घायल हैं, जिनका इलाज जोधपुर में चल रहा है। फिलहाल किसी भी यात्री के लापता होने की सूचना नहीं मिली है। अब तक 19 शवों में से 18 के डीएनए सैंपल मिलान हो चुके हैं, जबकि एक सैंपल की पुष्टि बाकी है। अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान की प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

तकनीकी खामियां और सुरक्षा उल्लंघन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में तकनीकी खामियां थीं और सुरक्षा उपकरणों का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, बस में फायर एक्सटिंग्विशर काम नहीं कर रहे थे और आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। पुलिस ने बस के निर्माण से जुड़ी जानकारियां भी मांगी हैं, क्योंकि बस का निर्माण चित्तौड़गढ़ में हुआ था

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here