जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क हादसा, पांच जवान घायल

0
8
जम्मू-कश्मीर पुंछ सड़क हादसे में घायल सेना के जवान

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर के घानी इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ये सभी जवान छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे।

जवानों की गाड़ी खेत में पलटी

घटना सुबह लगभग 7:15 बजे हुई। नंगी टेकरी बटालियन के जवानों को लेकर जा रहा टवेरा वाहन (पंजीकरण संख्या JK02AW 1387) घानी क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन फिसलते हुए सड़क से नीचे खेत में जा पलटा। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

छुट्टी पर घर जा रहे पांच जवान घायल

सूत्रों के अनुसार, हादसे में घायल जवानों की पहचान मनोज, फाग, हामिद अगर, अंकित और एम.के. पाटिल के रूप में हुई है।
घायलों को तुरंत मेंढर स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर है और चोटें मामूली हैं।
प्राथमिक इलाज के बाद सेना ने उन्हें दूसरे वाहन से जम्मू रवाना कर दिया।

प्रारंभिक जांच में वाहन की खराबी की आशंका

स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने समय पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और हालात को नियंत्रण में लिया।
कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो गई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसे का कारण सड़क की खराब स्थिति या अचानक ब्रेक फेल होना हो सकता है।
हालांकि, सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here