नगरीय निकाय लॉटरी: जोधपुर संभाग में 41 में से 23 निकाय अनारक्षित, 8 में ओबीसी, 10 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित

0
7
जोधपुर संभाग के 41 नगरीय निकायों में आरक्षण लॉटरी की स्थिति
जोधपुर संभाग के 41 नगरीय निकायों में आरक्षण लॉटरी की स्थिति

जोधपुर: अगले माह होने वाले निकाय चुनावों में जोधपुर संभाग के नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में महापौर, सभापति और पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। संभाग के आठ जिलों- जोधपुर, बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालौर, जैसलमेर, बालोतरा व फलोदी के 41 निकायों में से 10 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं, जिनमें 3 महिलाओं के लिए हैं। 8 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित हैं, जिनमें 3 महिलाओं के लिए हैं। 23 निकायों में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए होगा, जिनमें 8 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

जोधपुर ओपन, पाली में महिला

प्रदेश के 10 नगर निगमों में जोधपुर नगर निगम के महापौर का पद सामान्य-ओपन रहेगा, यानी यहां पुरुष-महिला कोई भी महापौर बन सकता है, जबकि संभाग की दूसरी नगर निगम पाली में महापौर का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

जोधपुर संभाग में सामान्य वर्ग की कुल 23 सीटें हैं, जिनमें से 8 महिला के लिए आरक्षित हैं।

यहां महिलाओं के हाथ कमान

संभाग की जिला मुख्यालय की नगर परिषदों में फलोदी, बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा और जालौर नगर परिषद के सभापति सामान्य वर्ग से बनेंगे, जबकि सिरोही नगर परिषद की कमान सामान्य वर्ग की महिला संभालेगी।

संभाग की नगर पालिका व परिषदों के प्रमुख की 23 सीटें अनारक्षित हैं। इनमें 8 पर महिलाओं को कमान मिलेगी। इनमें पाली नगर निगम, सिरोही नगर परिषद के अलावा बाली, आबूरोड, पोकरण, गुड़ामालानी, पीपाड़ शहर व तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

ओबीसी और एससी वर्ग के लिए आरक्षण

जोधपुर संभाग में कुल 41 निकायों में से 8 ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें बालेसर, सत्ता, रानी, खुर्द, बालोतरा, जसोल, भोपालगढ़, आहोर, खुडाला-फालना और बिलाड़ा के नाम दिए गए हैं। इनमें से 3- जसोल, खुडाला-फालना व बालेसर ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं।

अनुसूचित जाति के लिए सायला, मारवाड़ जंक्शन, मंडार, सिणधरी, मथानिया, धोरीमन्ना, सोजत रोड, समदड़ी, तिंवरी और बाप आरक्षित हैं। इनमें से एससी महिलाओं के लिए मथानिया, धोरीमन्ना और बाप आरक्षित किए गए हैं।

पहले दो नगर निगम में बंटा था जोधपुर

इससे पूर्व जोधपुर नगर निगम दो हिस्सों में बंटा हुआ था- नगर निगम उत्तर और दक्षिण। दोनों को मिलाकर 80-80 यानी 160 वार्ड थे। उत्तर से कांग्रेस की कुंती देवड़ा और दक्षिण से भाजपा की वनीता सेठ मेयर बनी थीं।

इस बार एक नगर निगम कर दिया गया है, जिसके 100 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। जोधपुर जिले की चार नगर पालिका भोपालगढ़, मथानिया, तिंवरी और बालेसर में पहली बार निकाय चुनाव होंगे।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here