फलोदी में बस-ट्रेलर टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

0
227
फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में बस-ट्रेलर टक्कर में क्षतिग्रस्त बस और राहत कार्य करते लोग
फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में बस-ट्रेलर टक्कर में क्षतिग्रस्त बस और राहत कार्य करते लोग

फलोदी : जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें टूरिस्ट बस के खड़े ट्रेलर में जा घुसने से 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार गूंज उठी।

जोधपुर लौट रही थी श्रद्धालुओं की बस

जानकारी के अनुसार बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई थी। लौटते समय रात को मतोड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस और ग्रामीणों ने किया बचाव अभियान

सूचना मिलने पर मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टूरिस्ट बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से बस खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान की जा रही है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here