फलोदी : ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत तुलसारामजी महाराज का शुक्रवार को कनोडिया पुरोहितान गांव में भव्य स्वागत किया गया। डॉ. अचल सिंह, खेतसिंह राजपुरोहित सहित ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद जोधपुर-फलोदी मेगा हाईवे स्थित न्यू कृष्णा हाईवे होटल के सामने खेतेश्वर फिलिंग स्टेशन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
संत तुलसारामजी महाराज ने दिया आशीर्वाद
शुभारंभ के अवसर पर संत तुलसारामजी महाराज ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और खुशहाली की कामना करते हुए उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।
ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
कार्यक्रम में गो सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सुमेरसिंह, पाबूसिंह, मोहनसिंह, रामसिंह, कमलजीत सिंह, अशोकसिंह झाबरा, जेठूसिंह, किस्तूर सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, जबरसिंह, गणपत सिंह, मूलसिंह, रावलसिंह, शिवसिंह एवं भोजराज सिंह राजपुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्मधाम आसोतरा से जुड़े श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भी सहभागिता रही।


