बेंगलूरु में सीरवी समाज बलेपेट वडेर की नई कार्यकारिणी गठित, पन्नालाल भायल बने अध्यक्ष

0
29
बेंगलूरु में सीरवी समाज बलेपेट वडेर की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
बेंगलूरु में सीरवी समाज बलेपेट वडेर की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी

बेंगलूरु: सीरवी समाज कर्नाटक, बलेपेट वडेर की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को बलेपेट वडेर समाज भवन में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चुनाव समिति के सदस्यों झालाराम देवड़ा, बाबूलाल परिहारिया, अन्नाराम परिहारिया एवं दुदाराम बर्फा के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का चयन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें पन्नालाल भायल को अध्यक्ष, चौथाराम भायल को उपाध्यक्ष, कैलाश भायल को सचिव, राजूराम बर्फा को सहसचिव, वोराराम पंवार को कोषाध्यक्ष तथा ओगड़राम भायल को सहकोषाध्यक्ष चुना गया।

12 कार्यकारिणी सदस्यों का भी हुआ चयन

नई कार्यकारिणी के साथ 12 कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों ने स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पूर्व पदाधिकारी और समाजजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष हरिराम गहलोत, निवर्तमान सचिव अमराराम चोयल सहित पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा सेवा संघ अध्यक्ष राजूराम बर्फा, सचिव सुरेश बर्फा, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष कमल किशोर काग, गेर मंडल सचिव पारसमल काग, पूर्व अध्यक्ष हेमाराम पंवार तथा सांस्कृतिक समिति और सेवा संघ के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here