Uttarkashi: उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता, अबतक 15 श्रमिकों को न‍िकाला गया बाहर सीएम धामी कर रहे श्रम‍िकों से बातचीत

0
58

उत्तरकाशी @bareillyLive. उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हो गया है। मजदूरों के बाहर निकलने के साथ ही उनके परिवार वालों के चेहरे पर खुशी खिल उठे हैं। फिलहाल तक 15 श्रमिकों को बाहर निकाला जा सका है। शेष को निकालने का काम जारी है।

बता दें कि उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य अंतिम पड़ाव में हैं। सुरंग से श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के पहले एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान सुरंग के अंदर जा चुके हैं। जिसमें सबसे पहले एक बुजुर्ग श्रमिक को बाहर निकाला गया।

अब तक सुरंग से 15 श्रमिकों को बाहर निकाला गया है। वहां से श्रमिकों को एक-एक कर बाहर लाया जाएगा। एक श्रमिक को बाहर निकालने में करीब दो से तीन मिनट का समय लगेगा। बताया जा रहा है कि सुरंग से बाहर निकल जाने के बाद श्रमिकों को सुरंग के अंदर ही सुरक्षित स्थान पर कुछ समय के लिए रखा जाएगा।

admin
Author: admin

News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here