पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, वाया अयोध्या लखनऊ तक चलेगी

0
24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गोरखपुर को रफ्तार और विकास की सौगात दी। पीएम ने गोरखपुर से वाया अयोध्या, लखनऊ तक चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प वाली पुनर्विकास परियोजना का भी शिलान्यास किया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह से ही पीएम मोदी ने जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।

वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मिनट मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सी वन कोच में अंदर जाकर अंदर बच्चों से वार्ता की। इसके बाद वह लोको पायलट केबिन में जाकर लोको पायलट से वार्ता की। गोरखपुर जंक्शन से मॉडल को देखने के बाद शिलान्यास किया। पहले जोधपुर अहमदाबाद वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद गोरखपुर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अभिवादन करते हुए 4.49 बजे लौट गए।

पीएम मोदी ट्रेन में बच्चों से की वार्ता

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी पहुंचे गए हैं। वहां पहुंचेते ही उन्होंने लोको पायलट कोच से उतरकर जंक्शन का मॉडल देख रहे है। इसके बाद उन्होंने वंदे भारत में बच्चों से वार्ता की। मुख्यमंत्री योगी, शुक्रवार को गीता प्रेस में शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह धरोहर हर घर की पहचान है। अब तक कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया।

पीएम बोले- भारत सफलता के नित नए आयाम छू रहा

पीएम मोदी ने कहा कि संतों की सदस्यता कभी निष्फल नहीं होती। यही संकल्प का परिणाम है कि आज हमारा भारत सफलता के नित नए आयाम छू रहा है। अपना देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है। काशी और अयोध्या इसका सटीक उदाहरण हैं।

पीएम मोदी का करीब 18 मिनट तक संबोधन चला।

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार, 100 वर्षों के विरासत का सम्मान

पीएम मोदी ने कहा कि गीता प्रेस विश्व का एकलौता प्रिंटिंग प्रेस है। जो एक संस्था नहीं है, जीवन आस्था है। गीताप्रेस किसी भी मंदिर से कम नहीं है। इसके नाम में भी गीता है, इसके काम में भी गीता है। गीता में कृष्ण हैं। गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तके लोगों का मार्गदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया है। यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है।

पीएम मोदी ने श्रीहरि से संबोधन शुरू

पीएम मोदी ने श्रीहरि से संबोधन शुरू किया। उन्होंने सभी का प्रणाम करते हुए कहा कि इस बार गोरखपुर में मेरी यात्रा विकास का उदाहरण है। अब मैं यहां से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाउंगा। मैंने सोशल मीडिया पर गोरखपुर स्टेशन की फोटो डाला तो लोग हैरान हो गए। पीएम ने कहा कि यह गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए मंदिर है। यहां गीता का नाम है, इसका मतलब यहां कृष्ण हैं।

सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीता प्रेस में 100 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव को देखते हुए करीब 100 करोड़ प्रकाशन करने की ओर अग्रसर है। यह भारतीयों को सम्मानित करता है। नए भारत की नई ट्रेन वंदे भारत भी आज गोरखपुर से शुरू हो रही है। दुनिया का दादा समझने वाले अमेरिका में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता है।

सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया योग के रूप में भारत की तरफ देख रही है। गीता प्रेस अपने 100 साल के शानदार सफर को आगे बढ़ा रहा है। यहां 75 साल में कोई प्रधानमंत्री नहीं आया। पीएम मोदी की अध्यक्षता में गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया गया।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर बंद खाद कारखाना अब 110 प्रतिशत क्षमता के साथ उत्पाद कर रहा है। 2014 में गोरखपुर के पास एक फ्लाइट था, अब 14 से अधिक फ्लाइट उड़ान भर रही है। गोरखपुर में एम्स सपना था। वहीं रामगढ़ताल अपराधिक अड्डा बना गया था। अब यहां पूरे देश से लोग घूमने आ रहे हैं। वहीं वंदे भारत ट्रेन पूर्वांचल के लोगों के लिए उपहार है।

पीएम मोदी ने शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का किया विमोचन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन किया। इसके बाद उन्होंने नेपाली भाषा के शिव महापुराण का भी विमोचन किया।पीएम मोदी गीता प्रेस पहुंच कर लीलाचित्र मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने प्रिटिंग मशीन को देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here